इस रास्ते पे चले आये
बहुत दूर तक बिना सोचे
या शायद कुछ सोचा होगा
पर याद नहीं क्या था
कोई सैलाब आया होगा
कोई आंधी भी आई थी शायद
कुछ उड़ा के लिए गयी
और कुछ बहा के
पर कुछ तो बच ही गया
थोड़ा सहमा हुआ थोड़ा टूटा हुआ
हिम्मत कर के मेरी ओट मैं
खुद को छिपाए हुए
पर जो रह गया
वो ज़रूरी था
जो बह गया
वो नहीं
ख़्वाब चाहें उजाड़ गए हों
नसीब चाहें बिगड़ गए हों
हो अंधेरा चाहें हर ओर मेरे
हो निराशा चाहें मुझ को घेरे
जो नहीं गया वो मेरा विश्वास
जो नहीं गया वो मेरा जूनून
और न ही जाएगा वो
किसी आंधी से डर के या कोई सैलाब से
कह दो जा के इन तूफ़ानों से इन हवाओं से
टूटी किश्ती को भी किनारे लगाने का हुनर हम को आता है
टूटी किश्ती को भी किनारे लगाने का हुनर हम को आता है